भारी बारिश ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिए हैं। हालात ये है कि बिजली आपूर्ति रुकने की वजह से मुंबई मोनोरेल भी बीच रास्ते में ही अटक गई। मैसूर कॉलोनी स्टेशन के करीब एक मोनोरेल रास्ते में ही फंस गई। यात्री बिना एसी के करीब कई घंटे तक ट्रेन के अंदर ही फंसे रहे। कई घंटे फंसे रहने के बाद 500 से अधिक यात्रियों को क्रेन की मदद से निकाला गया। एक शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुंबई के अतिरिक्त नगर आयुक्त अश्विनी जोशी ने कहा कि मुंबई मोनोरेल में यात्रियों की संख्या क्षमता से अधिक हो गई। वहीं बिजली आपूर्ति कनेक्शन टूटने से ट्रेन रुक गई। फंसे हुए मोनोरेल से 500 से अधिक यात्रियों को निकाला गया। बचाव कार्य जारी है। वहीं सीएम ने घटना की जांच कराने की बात कही ।

