Homeपॉपुलर न्यूजAmethi: सपाइयों में हुई तू-तू मैं-मैं, माहौल गर्म... प्रभारी और जिलाध्यक्ष को...

Amethi: सपाइयों में हुई तू-तू मैं-मैं, माहौल गर्म… प्रभारी और जिलाध्यक्ष को भी खरी खोटी सुनाई

विकास क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच रविवार को उस समय तू-तू मैं-मैं हो गई, जब सपा के जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी बैठक में जा रहे थे। रास्ते में स्वागत के दौरान कार्यकर्ता दो खेमों में नजर आए। उपेक्षा का आरोप भी लगाया। इससे कुछ देर तक माहौल गर्म रहा। हालांकि जिलाध्यक्ष ने सफाई दी कि कार्यकर्ताओं में कहासुनी जरूर हुई, लेकिन उन्हें समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया। सपा के रायबरेली प्रभारी अशोक यादव और जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव डीह विकास क्षेत्र के रोखा गांव के पास होने वाली बैठक में शामिल होने जा रहे थे। यह बैठक ब्लाक अध्यक्ष आदर्श यादव की ओर से आयोजित की गई थी। रास्ते में पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अशोक, राजेंद्र, राज कुमार आदि ने डेला मोड़ के पास सपा के प्रभारी का काफिला रोक लिया और बताया कि पुराने कार्यकर्ताओ की उपेक्षा की जा रही है। एक ही परिवार के तीन लोगों को पदाधिकारी बनाया दिया गया है। इससे संगठन कमजोर हो रहा है। इसी बीच काफिले में शामिल सपा के जिलाध्यक्ष भी गाड़ी से उतर कर पहुंच गए तो कार्यकर्ताओं की नाराजगी बढ़ गई। नाराज कार्यकर्ताओं ने खरी-खोटी सुनानी शुरू की तो दूसरे कार्यकर्ता भी सामने आ गए। इससे कार्यकर्ताओं के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं हुई। माहौल गर्म होने लगा तो सपा के प्रभारी और जिलाध्यक्ष दोनों ने सभी को समझाया और बैठक में शामिल होने चले गए। सपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि कार्यकर्ताओं में कोई नाराजगी नहीं है। थोड़ी कहासुनी जरूर हुई थी, लेकिन उन्हें समझा कर शांत करा दिया गया।

Admin
Adminhttp://www.sansartvnews.com
नमस्कार दोस्तों संसार TV न्यूज में आपका स्वागत है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

Home
YouTube
फटाफट न्यूज़
ब्रेकिंग-न्यूज
error: Content is protected !!