अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार ने गन्ना मूल्य और भुगतान का विज्ञापन अंग्रेजी अखबार में छपवाया। अब बताओ कितने किसान अंग्रेजी में इसे पढ़ पाएंगे? आगे पढ़ें पूरा मामला…
राजधानी लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेसवार्ता कर सरकार को घेरा। उन्होंने गन्ना मूल्य को लेकर कहा कि गन्ना मूल्य में इतनी वृद्धि हो, जिसमें किसान खुशहाल हो। सरकार ने कुछ दाम बढ़ाए हैं, वो भी इतनी देरी से। बहराइच की गन्ना मिल किसानों का करोड़ों लेकर भाग गई।
 
            