Homeइलेक्शनजायस। गोपाष्टमी के पावन अवसर पर बृहस्पतिवार को जायस कस्बे में भव्य...

जायस। गोपाष्टमी के पावन अवसर पर बृहस्पतिवार को जायस कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। तेज बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था। भक्तगण छाता लेकर शोभायात्रा में शामिल हुए और पूरे उत्साह के साथ जय श्री राम के जयकारे लगाए। शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण, राम, शिव-पार्वती की आकर्षक झांकियां सजाई गई, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। डीजे की भक्तिमय धुनों पर लोग झूमते नजर आए। शोभायात्रा के आगे घुड़सवारों की टोली तलवार व भाला का प्रदर्शन करते हुए बढ़ रही थी। यह शोभायात्रा अल्ताफगंज बाजार से प्रारंभ होकर बस स्टॉप, वहाबगंज, खरका, कांचना होते हुए पुनः अल्ताफगंज में संपन्न हुई। पूरे मार्ग पर स्थानीय नागरिकों ने श्रद्धालुओं पर फूल बरसाकर स्वागत किया। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई थी।

Congress: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उनकी निजी राय में आरएसएस पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि देश की ज्यादातर कानून-व्यवस्था की समस्याएं भाजपा और आरएसएस से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि खुद सरदार पटेल ने महात्मा गांधी की हत्या के बाद आरएसएस की आलोचना की थी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को कहा कि उनकी व्यक्तिगत राय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए, क्योंकि देश में ज्यादातर कानून-व्यवस्था की समस्याएं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आरएसएस की वजह से पैदा हो रही हैं।

खरगे ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से कांग्रेस पर किए गए हमलों पर पलटवार किया। उन्होंने सरदार पटेल के उस बयान का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने महात्मा गांधी की हत्या (1948) के बाद आरएसएस की आलोचना की थी।
Admin
Adminhttp://www.sansartvnews.com
नमस्कार दोस्तों संसार TV न्यूज में आपका स्वागत है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

Home
YouTube
फटाफट न्यूज़
ब्रेकिंग-न्यूज
error: Content is protected !!