Homeराजनीतिफ्रांस का सियासी संकट: मैक्रों ने 2022 से अबतक बदले पांच प्रधानमंत्री,...

फ्रांस का सियासी संकट: मैक्रों ने 2022 से अबतक बदले पांच प्रधानमंत्री, अब राष्ट्रपति के पास हैं ये तीन विकल्प

फ्रांस में प्रधानमंत्री सेबस्टियन लेकॉर्नू के इस्तीफे के बाद देश एक बार फिर गंभीर राजनीतिक संकट में फंस गया है। यह संकट 2022 से चला आ रहा है। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के सामने अब तीन कठिन विकल्प हैं- नया प्रधानमंत्री चुनना, संसद भंग कर चुनाव कराना या खुद इस्तीफा देना। लेकिन तीनों ही रास्ते मुश्किलों से भरे हैं।

फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबस्टियन लेकॉर्नू ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने यह इस्तीफा ऐसे समय में दिया जब कुछ घंटे पहले ही उन्होंने नई कैबिनेट की घोषणा की थी। इसके साथ ही फ्रांस एक बार फिर उसी राजनीतिक संकट में फंस गया है, जो 2022 से चला आ रहा है।

मैक्रों के सामने तीन कठिन विकल्प
लेकॉर्नू का इस्तीफा स्वीकार करने के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के सामने अब तीन कठिन विकल्प हैं। पहला विकल्प यह है कि वह कोई नया प्रधानमंत्री चुनें। लेकिन यह तय करना मुश्किल है कि वह किसे चुनें। उनकी अपनी पार्टी से किसी को लाना मुश्किल है और मैक्रों वामपंथी नेताओं को चुनने के लिए तैयार नहीं हैं, क्योंकि वामपंथी नेता मैक्रों की पेंशन सुधार नीतियों को कमजोर करना चाहते हैं। अगर राष्ट्रपति मैक्रों वामपंथी नेता को प्रधानमंत्री बनाते हैं, तो इससे फ्रांस के दक्षिणपंथी गुट नाराज हो सकते हैं, जो कानून व्यवस्था, प्रवास नीति और सख्त आर्थिक नीतियों की मांग करते हैं।

Admin
Adminhttp://www.sansartvnews.com
नमस्कार दोस्तों संसार TV न्यूज में आपका स्वागत है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

Home
YouTube
फटाफट न्यूज़
ब्रेकिंग-न्यूज
error: Content is protected !!