अमेठी में बारिश से एक कच्ची दीवार गिर गई। मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। साथ ही एक पशु की भी जान गई है।
यूपी के अमेठी में बारिश से बृहस्पतिवार की रात कच्ची दीवार गिर गई। मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के लोग भी जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। घटना शिवरतनगंज क्षेत्र के खारा गांव की है। बताया गया कि मलबे में दबकर एक गोवंशीय पशु की भी जान गई है।

