Homeब्रेकिंग न्यूजअमेठी में तेंदुए ने हमला करके तीन ग्रामीणों को किया घायल, भैंस...

अमेठी में तेंदुए ने हमला करके तीन ग्रामीणों को किया घायल, भैंस पर भी मारा झपट्टा

यूपी के अमेठी में शनिवार को तेंदुए ने हमला करके तीन युवकों को घायल कर दिया। साथ ही एक भैंस पर भी झपट्टा मारा। वन विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर सर्च अभियान चलाया। लेकिन, उसे पकड़ने में सफलता हासिल नहीं हो सकी। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समूह में घर से निकलने की अपील की है। जंगली जानवर के हमले से गांव के लोग दहशत में हैं। घटना भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के बिरईपुर गांव की है। गांव निवासी विजय उर्फ सोनू (28) सुबह करीब 10:30 बजे खेत के पास बैठे थे। उनके साथ भैदपुर निवासी बलदेव (32) भी थे। इसी समय कादूनाला जंगल की तरफ से तेंदुआ आ गया। उसने दोनों पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर भागे। लोगों की आवाज और भीड़ देखते हुए तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया। तेंदुए के हमले की सूचना पर दोपहर करीब 12:30 बजे वन विभाग की टीम गांव पहुंची। टीम ने सर्च अभियान चलाया। दोपहर करीब 2.00 बजे वन दरोगा शुभम भटनागर गांव निवासी शुभम सिंह के साथ जंगल की तरफ बढ़े। गांव के बार्डर पर तेंदुआ दिखा। वह उनकी गाड़ी के बोनट पर चढ़ गया। ग्रामीणों के दौड़ाने पर वह गाड़ी से हटकर जंगल की तरफ भाग गया। अभी गांव के लोग एकजुट हो ही रहे थे कि तेंदुए ने रिहायशी बस्ती में खूटे में बंधी भैंस पर हमला कर दिया। भैंस रस्सी तोड़कर खेत की तरफ भागी। तेंदुआ भी पीछे-पीछे दौड़ा। ग्रामीणों ने भैंस को बचाया। तेंदुआ फिर जंगल में भाग गया।

Admin
Adminhttp://www.sansartvnews.com
नमस्कार दोस्तों संसार TV न्यूज में आपका स्वागत है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

Home
YouTube
फटाफट न्यूज़
ब्रेकिंग-न्यूज
error: Content is protected !!