गुजरात के पोरबंदर शहर में 16 साल की लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। इस कुकृत्य के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक ध्रुवल सुतारिया ने बताया कि घटना 22 जुलाई की है। गुरुवार को उद्योगनगर पुलिस स्टेशन में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
दो को पकड़ने के प्रयास जारी
पुलिस उपाधीक्षक ने कहा, ‘शिकायत के अनुसार जयराज सुंदावदरा, मल्हार चौहान और राजू मुदियासिया ने 22 जुलाई की रात एक पार्टी प्लॉट के कमरे में लड़की के साथ दुष्कर्म किया। चौथे आरोपी मेरु सिंघल ने तीनों की मदद की। मल्हार और सिंघल को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य दो को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।’

