Homeसंसार TV न्यूजरूस के पूर्व परिवहन मंत्री ने खुद को मारी गोली, कुछ घंटे...

रूस के पूर्व परिवहन मंत्री ने खुद को मारी गोली, कुछ घंटे पहले ही पुतिन ने पद से किया था बर्खास्त

रूस के पूर्व परिवहन मंत्री रोमन स्तारोवोयत ने सोमवार को कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। उन्हें कुछ घंटे पहले ही राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उनके पद से हटा दिया था। रूसी समाचार एजेंसियों के अनुसार, उन्होंने मास्को के एक उपनगर में खुद को गोली मारी। जांच एजेंसी ने कहा कि उनका शव उनकी कार में मिला है।

सरकारी वेबसाइट पर जारी पुतिन के आदेश में स्तारोवोयत की बर्खास्तगी का कोई कारण नहीं बताया गया। स्तारोवोयत को मई 2024 में परिवहन मंत्री बनाया गया था। इससे पहले वह यूक्रेन से सटे कुर्स्क इलाके के गवर्नर थे और करीब पांच साल तक इस पद पर रहे। क्रेमलिन की ओर से जानकारी दी गई कि नोवगोरोद क्षेत्र के पूर्व गवर्नर आंद्रेई निकितिन को कार्यकारी परिवहन मंत्री नियुक्त किया गया है।

Admin
Adminhttp://www.sansartvnews.com
नमस्कार दोस्तों संसार TV न्यूज में आपका स्वागत है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

Home
YouTube
फटाफट न्यूज़
ब्रेकिंग-न्यूज
error: Content is protected !!