Homeसंसार TV न्यूजAmethi :- विश्व हिंदू परिषद के बैठक में तैयार हुई कार्यक्रमों की...

Amethi :- विश्व हिंदू परिषद के बैठक में तैयार हुई कार्यक्रमों की रूपरेखा

गौरीगंज नगर स्थिति विद्या मंदिर में कल 6 जुलाई रविवार को हुई विश्व हिन्दू परिषद अमेठी की जिला बैठक संपन्न हुई जहां पदाधिकारियों को आगामी मास में होने वाले कार्यक्रमों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई।बैठक को सुल्तानपुर विभाग के संगठन मंत्री चंदन जी विभाग मंत्री सोहनलाल जी ने संबोधित किया बैठक की अध्यक्षता जिला संरक्षक भगवान बख्श सिंह ने की और संचालन जिला मंत्री अभिमन्यु उपाध्याय ने किया। बैठक में संगठन ने कुछ नए प्रखंड पदाधिकारियों की घोषणा भी की जिसमें सुरेश ओझा को प्रखंड संग्रामपुर रामसुंदर सिंह को गौरीगंज प्रखंड कृष्णा पाण्डेय को जा मो प्रखंड शिवांश अग्रहरि को गौरी गंज (नगर) संजय सोनी को अमेठी (नगर) के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई और इसी कड़ी में बजरंग दल संयोजक के रूप में राकेश सोनी को अमेठी(नगर)और कुलदीप को गौरीगंज (नगर) की जिम्मेदारी दी गई। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन और मार्गदर्शन किया गया। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष रामजी अग्रहरि जिला सह मंत्री अशोक श्रीवास्तव बजरंगदल विभाग सह संयोजक उत्तम सिंह जिला संयोजक धर्मजीत यादव जिला उपाध्यक्ष सरिता सिंह रामरतन जी संग्रामपुर प्रखंड संरक्षक रामसिंह भेंटुआ अध्यक्ष उदयभान सिंह अमेठी संयोजक पीयूष जगदीशपुर अध्यक्ष अनुज अवस्थी सिंहपुर अध्यक्ष डॉक्टर राजेश बहादुरपुर प्रखंड अध्यक्ष हीरालाल मौर्य भादर संयोजक नीरज सिंह भादर अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह आदि जिला पदाधिकारी , प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा पांडेय और सभी प्रखंडों से सभी पदाधिकारी गण मौजूद रहे ।

Admin
Adminhttp://www.sansartvnews.com
नमस्कार दोस्तों संसार TV न्यूज में आपका स्वागत है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

Home
YouTube
फटाफट न्यूज़
ब्रेकिंग-न्यूज
error: Content is protected !!