Homeपॉपुलर न्यूजभाजपा नेता आशीष शेलार ने की हिंदी भाषी लोगों पर हमले की...

भाजपा नेता आशीष शेलार ने की हिंदी भाषी लोगों पर हमले की निंदा, पहलगाम आतंकी हमले से की तुलना

महाराष्ट्र के मंत्री और भाजपा नेता आशीष शेलार ने रविवार को कहा कि जिस तरह पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटकों को उनके धर्म के आधार पर निशाना बनाया, उसी तरह राज्य में अब लोगों पर भाषा के आधार पर हमले हो रहे हैं, जो बेहत निराशाजनक है। उन्होंने कहा कि भाजपा मराठी लोगों के स्वाभिमान की रक्षा करेगी और साथ ही गैर-मराठी निवासियों की भी सुरक्षा करेगी। भाजपा नेता ने कहा कि मराठी उनके लिए राजनीतिक मुद्दा नहीं है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ता भायंदर क्षेत्र में एक दुकानदार की पिटाई करते नजर आए। दुकानदार ने मराठी में बात करने से मना कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने मनसे के सात कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। हालांकि, उन्हें नोटिस देकर छोड़ दिया गया।

Admin
Adminhttp://www.sansartvnews.com
नमस्कार दोस्तों संसार TV न्यूज में आपका स्वागत है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

Home
YouTube
फटाफट न्यूज़
ब्रेकिंग-न्यूज
error: Content is protected !!