वरिष्ठ नेता आजम खां की तबीयत शुक्रवार सुबह फिर बिगड़ गई। वह तीन दिन पहले इलाज के लिए दिल्ली गए थे और देर रात रामपुर लाैटे थे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया है।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खां की तबीयत फिर बिगड़ गई। तीन दिन पहले वह इलाज के लिए दिल्ली गए थे और बृहस्पतिवार रात रामपुर लौटे थे। शुक्रवार सुबह उनकी तबीयत दोबारा खराब हो गई। इसके चलते डॉक्टरों की टीम ने उनका घर पर ही प्राथमिक उपचार किया।

