भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट के तीसरे मुकाबले का आज चौथा दिन है। इंग्लैंड की दूसरी पारी 192 रन पर समाप्त हुई है। भारत को जीत के लिए 193 रन बनाने हैं। फिलहाल भारत की दूसरी पारी जारी है।
भारत को तीसरा झटका भी ब्रायडन कार्स ने दिया। उन्होंने कप्तान शुभमन गिल को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह सिर्फ छह रन बना पाए। अब राहुल का साथ देने आकाश दीप आए हैं।
भारत को दूसरा झटका ब्रायडन कार्स ने दिया। उन्होंने करुण नायर को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 33 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए। करुण और केएल के बीच दूसरे विकेट के लिए 36 रनों की साझेदारी हुई। अब राहुल का साथ देने कप्तान शुभमन गिल आए हैं।