पीएम मोदी आज क्रोएशिया के दौरे पर हैं। इस दौरान भारत और क्रोएशिया के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर भी किए गए हैं। पीएम मोदी की इस ऐतिहासिक यात्रा से भारत और क्रोएशिया के बीच राजनयिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, आर्थिक और सुरक्षा संबंधों को नई ऊंचाई मिली है। यह यात्रा दोनों देशों के भविष्य के लिए एक मजबूत नींव साबित हो सकती है।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच की मौजूदगी में आज जाग्रेब में भारत और क्रोएशिया के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। यह भारत के किसी प्रधानमंत्री की पहली क्रोएशिया यात्रा है, जिसे दोनों देशों के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है।