संग्रामपुर (अमेठी)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनपद में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने संग्रामपुर स्थित कालिकन धाम में हवन-पूजन कर मुख्यमंत्री के दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रकेश यादव सहित कई कार्यकर्ताओं ने पूजन में भाग लिया। बाद में जिला कार्यालय में मुख्यमंत्री की प्रतिमा को प्रतीकात्मक लड्डू खिलाकर जन्मदिन मनाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कहा कि योगी आदित्यनाथ जननेता के रूप में जनता की समस्याओं से सीधे जुड़ते हैं। प्रवक्ता चंद्रमौलि सिंह ने उन्हें संत और जननेता के गुणों से युक्त बताया। इस अवसर पर अभिषेक चंद्र कौशिक, संतोष द्विवेदी, अजय सिंह गौर, सूर्य नारायण तिवारी, अरुण मिश्रा राजा आदि मौजूद रहे। (संवाद)

