Homeब्रेकिंग न्यूजबारिश.. बाढ़.. बर्बादी: यमुना-हिंडन का जलस्तर बढ़ा, 43 गांव प्रभावित, 25 में...

बारिश.. बाढ़.. बर्बादी: यमुना-हिंडन का जलस्तर बढ़ा, 43 गांव प्रभावित, 25 में फसल नष्ट; 3800 लोगों को बचाया गया

लगातार हो रही वर्षा और नदियों के बढ़ते जलस्तर से जनपद के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। यमुना नदी का जलस्तर खतरे के लाल निशान को पार कर गया है। जबकि हिंडन नदी का जलस्तर खतरे के बिन्दु से नीचे दर्ज किया गया है।

लगातार बारिश और बैराज से छोड़े गए पानी के चलते गौतमबुद्धनगर में बहने वाली यमुना और हिंडन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। दोनों नदियों के उफान ने यमुना और हिंडन की तलहटी में रहने वाले लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। यमुना और हिंडन का जलस्तर बढ़ने से कुल 43 गांव प्रभावित हुए हैं। इनमें सदर तहसील के 12 और दादरी के छह गांवों में आबादी प्रभावित है जबकि जेवर के 25 गांवों में फसलें पूरी तरह से नष्ट हो चुकी हैं। गुरुवार को जलस्तर खतरे के लाल निशान से ऊपर चला गया, जिससे बाढ़ का संकट गहरा गया है। इस कारण 35 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।

Admin
Adminhttp://www.sansartvnews.com
नमस्कार दोस्तों संसार TV न्यूज में आपका स्वागत है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

Home
YouTube
फटाफट न्यूज़
ब्रेकिंग-न्यूज
error: Content is protected !!