फ्रांस में प्रधानमंत्री सेबस्टियन लेकॉर्नू के इस्तीफे के बाद देश एक बार फिर गंभीर राजनीतिक संकट में फंस गया है। यह संकट 2022 से चला आ रहा है। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के सामने अब तीन कठिन विकल्प हैं- नया प्रधानमंत्री चुनना, संसद भंग कर चुनाव कराना या खुद इस्तीफा देना। लेकिन तीनों ही रास्ते मुश्किलों से भरे हैं।
फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबस्टियन लेकॉर्नू ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने यह इस्तीफा ऐसे समय में दिया जब कुछ घंटे पहले ही उन्होंने नई कैबिनेट की घोषणा की थी। इसके साथ ही फ्रांस एक बार फिर उसी राजनीतिक संकट में फंस गया है, जो 2022 से चला आ रहा है।

