Homeसंसार TV न्यूजजायस नगर पालिका में वाटर कूलर खरीद की जांच शुरू

जायस नगर पालिका में वाटर कूलर खरीद की जांच शुरू

अमेठी सिटी। उत्तर प्रदेश नगर पालिका वित्तीय संसाधन विकास बोर्ड के सचिव पप्पू गुप्ता मंगलवार को नगर पालिका जायस में वाटर कूलर खरीद की जांच करने पहुंचे। हालांकि, उन्होंने जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की।

जायस कस्बा निवासी सभासद अशोक कुमार ने पांच जून को नगर पालिका में वित्तीय अनियमितता की शिकायत की थी। उनके मुताबिक 89.50 लाख रुपये में 10 वाटर कूलरों की खरीद की गई, जिसमें जमकर अनियमितता बरती गई है। उनकी शिकायत पर सचिव ने पालिका कार्यालय पहुंचकर दस्तावेजों की जांच की। उन्होंने पालिका अध्यक्ष मनीषा सिंह, अधिशासी अधिकारी, अभियंता और अन्य कर्मचारियों से अलग-अलग जानकारी ली। जांच के बाद सचिव पप्पू गुप्ता ने कहा कि सभी पक्षों की बात सुनी गई है। जांच रिपोर्ट दस्तावेजों सहित शासन को भेजी जाएगी।

पूर्व में सभासद अशोक कुमार मौर्या ने जिलाधिकारी संजय कुमार चौहान से इस खरीद में अनियमितता की शिकायत की थी। डीएम ने जांच का जिम्मा एसडीएम को सौंपा था। इसी बीच मंगलवार को सचिव का जायस आना तय हुआ। पालिका अध्यक्ष मनीषा सिंह ने खुद पर लगे आरोपों को नकारते हुए कहा कि यह पांचवीं जांच है और हर बार कुछ साबित नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि विपक्षी जनप्रतिनिधि जनता को गुमराह कर रहे हैं। फिलहाल जांच शुरू होने के बाद नगर पालिका के कर्मचारियों के बीच हलचल और बढ़ गई है। अब सबकी निगाह रिपोर्ट पर टिक गई है।

Admin
Adminhttp://www.sansartvnews.com
नमस्कार दोस्तों संसार TV न्यूज में आपका स्वागत है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

Home
YouTube
फटाफट न्यूज़
ब्रेकिंग-न्यूज
error: Content is protected !!