- यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण दिल्ली के मोनेस्ट्री मार्केट, यमुना बाजार, वासुदेव घाट और आसपास के रिहायशी इलाके जलमग्न हो गए थे। वासुदेव घाट के आसपास के इलाकों में बाढ़ का पानी निकालने के लिए मशीनें लगाई गईं।
यमुना नदी में जलस्तर के घटने से राहत की उम्मीद दिखाई दे रही है। यमुना नदी के जलस्तर में शनिवार को लगातार गिरावट दर्ज की गई। बीते 24 घंटे में यमुना का जलस्तर एक मीटर तक घट गया। हालांकि यमुना अभी भी खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर बह रही है। यमुना का जलस्तर पुराना लोहा पुल पर अधिकतम 207.48 मीटर पहुंच गया था। इसके चलते कई इलाकों में बाढ़ वाले हालात देखने को मिले।

