Homeधर्म ज्योतिषअमेठी में जन्मोत्सव के भोज में अनूठी पहल, ब्राह्मणों को विदाई स्वरूप...

अमेठी में जन्मोत्सव के भोज में अनूठी पहल, ब्राह्मणों को विदाई स्वरूप भेंट किए गए पौधे

अमेठी के हथकिला गांव में बुधवार को आयोजित जन्मोत्सव के भोज में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने की अनूठी पहल देखने को मिली। गांव निवासी माता प्रसाद उपाध्याय के बेटे के जन्मोत्सव पर भोज आयोजित किया गया था। इसमें ब्राह्मणों को विदाई स्वरूप आम का पौधा भेंट किया गया। माता प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि धार्मिक आयोजनों के साथ प्रकृति की सेवा जुड़ जाए तो उसका पुण्य और भी बढ़ जाता है। आम का पेड़ वर्षों तक फल, छांव और प्राणवायु देता है, यह एक जीवित आशीर्वाद की तरह है। ग्रामवासियों ने भी पौधों को रोपित कर संरक्षित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और इस पहल को परंपरा व प्रकृति के सुंदर समन्वय का प्रतीक बताया। यह आयोजन समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की मिसाल बना।

Admin
Adminhttp://www.sansartvnews.com
नमस्कार दोस्तों संसार TV न्यूज में आपका स्वागत है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

Home
YouTube
फटाफट न्यूज़
ब्रेकिंग-न्यूज
error: Content is protected !!